देवल संवाददाता, मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही समस्त जनपदों में भी 9 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संकल्प से सिद्धि,सुरक्षा- सुशासन- समृद्धि थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन लखनऊ में किया गया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया,जिसे बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में अभूत पूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक 'नवनिर्माण के 9 वर्ष" का विमोचन भी किया। इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पिछले 9 वर्ष में सरकार की उपलब्धियां को भी गिराया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल नगर पालिका परिषद में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने दीप प्रचलन कर किया।अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार के विगत 9 वर्षों की मुख्य मुख्य उपलब्धियां की विस्तृत चर्चा की तथा प्रदेश विशेष कर पूर्वांचल से माफिया राज के सफाए पर प्रदेश सरकार की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान सोनी थापा बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र,जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी,अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सहित जनपद के कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में लोग सभागार में मौजूद रहे