देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 28 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिस पर तत्काल छापेमारी की गई और सभी आरोपियों को मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 13,210 रुपए नगद, 52 ताश के पत्ते, तीन मोटरसाइकिल और एक मारुति सुजुकी कार बरामद की है। इस संबंध में थाना ओबरा पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश तिवारी, रविशंकर जायसवाल, राजबलि मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना तिवारी तथा विकास चौहान शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, उपनिरीक्षक रामसिंह यादव, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल और हेड कांस्टेबल अनिल गुप्ता शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
.jpeg)