न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर कर दी। हैमिल्टन में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम केवल 107 रन पर सिमट गई। इस तरह कीवी टीम ने दूसरा टी20 मैच 68 रन से अपने नाम किया।
NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को चटाई धूल
दरअसल, दूसरे टी20 मैच में टॉस के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत संभली हुई रही। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने पावरप्ले में टीम को 43 रन तक पहुंचाया। हालांकि इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए, लेकिन कॉनवे एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने 49 गेंदों में 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बीच के ओवरों में निक केली के साथ उनकी साझेदारी ने रनगति बनाए रखी।
आखिरी ओवरों में जोश क्लार्कसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिससे टीम 175 तक पहुंचने में सफल रही। उनकी इस तेज पारी ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई। कीवी टीम की तरफ से टॉम लैथम (11), टिम रॉबिन्सन (1), मिशेल सतरनेर (20), जेम्स नीशम (8), कोल मैककोनी (18), जोश क्लार्कसन (26 रन नाबाद) रन बनाए।
साउथ अफ्रीकी टीम ने जीता दूसरा टी20 मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। दोनों ने 3-3 विकेट लेकर मैच को एकतरफा बना दिया। स्पिनर मिचेल सैंटनर ने भी अहम विकेट झटके।
साउथ अफ्रीका की टीम 59/3 से 91/7 तक लड़खड़ा गई और फिर पूरी टीम 107 रन पर ढेर हो गई। जॉर्ड सिंडे ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने न केवल शानदार वापसी की बल्कि सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है।