देवल संवाददाता, मऊ। सेंट जेवियर्स स्कूल में दिन रविवार को कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित खोज-2 छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस परीक्षा में शहर एवं आसपास के क्षेत्रो से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में परीक्षा के दौरान अनुशासन,शांति एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला,परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता का आकलन कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे ने कहा कि हमें अत्यंत हर्ष है की खोज-2 छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया,यह परीक्षा न केवल उनकी प्रतिभा को पहचानने का माध्यम बनी है बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा भी देगी।वही उप प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धनात्मक भावना और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करती है,खोज-2 परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपनी क्षमताओं को परखने और निखारने का एक सशक्त मंच मिला है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक छात्रवृतियां,प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे,परिणाम की घोषणा जल्द ही विद्यालय द्वारा की जाएगी।