कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में शुक्रवार 6 मार्च को जहांगीरगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 (जगदीशपुर) में 279 आलापुर विधानसभा इकाई की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सावंत ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी दिलीप कुमार विमल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत जहांगीरगंज की अध्यक्ष सुनीता देवी शामिल हुईं।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचारों और संघर्षों की बदौलत बहुजन समाज को देश की राजनीति में नई पहचान मिली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांशीराम साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को मजबूत बनाएं और समाज को एकजुट करें।बैठक में आगामी 15 मार्च को कांशीराम साहब के जन्मदिवस के अवसर पर कांशीराम स्मारक स्थल, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष छेदीराम मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष आलापुर बलराम निषाद, विधानसभा संयोजक आलापुर पिछड़ा वर्ग एवं भाईचारा कमेटी तथा जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र रामनगर पूर्वी के प्रत्याशी जयप्रकाश मौर्य, विधानसभा महासचिव रामकोमल भास्कर, विधानसभा प्रभारी रामचन्द्र वर्मा सहित बसपा के वरिष्ठ नेता गौरीश कुमार, राजमणि गौतम, हरेंद्र निषाद, राधेश्याम पाण्डेय, रवींद्र कुमार, राजेंद्र सिंह पटेल, उदयभान गौतम, बलराम पाल, रामप्रकाश यादव, भगवान सिंह, गुड्डू चौबे, प्रमोद कुमार, सोनू समेत दर्जनों पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 15 मार्च को लखनऊ पहुंचकर कांशीराम साहब के जन्मदिवस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
बसपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, 15 मार्च को लखनऊ पहुंचने का आह्वान
मार्च 06, 2026
0
Tags