देवल संवाददाता, बलिया पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु (आरटीसी) आरक्षियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सैनिक कल्याण कार्यक्रमों और पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की प्राथमिकताओं व निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल, साइबर क्राइम, यक्ष ऐप, यातायात नियम, ZFD (जीरो फॉल्ट डिफेक्ट), और बीट क्षेत्र में कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
आरटीसी के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव, आरटीसी के समस्त आईटीआई/पीटीआई और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।