प्लैनेटरी डिफेंस के दिग्गज विशेषज्ञों ने दुनिया को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि मानवता अभी उन हजारों एस्टेरॉयड्स के सामने पूरी तरह बेबस है जिनका पता नहीं चल पाया है। ये खतरनाक अंतरिक्ष के पत्थर किसी भी बड़े शहर को पूरी तरह तबाह करने की ताकत रखते हैं।
रातों की नींद उड़ाने वाली चिंता
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, NASA की प्लैनेटरी डिफेंस ऑफिसर केली फास्ट ने अमेरिका के एरिजोना स्थित फीनिक्स में AAAS सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'जो एस्टेरॉयड मुझे रात में सोने नहीं देते, वे हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं है।'
उन्होंने साफ किया कि उन्हें बड़े एस्टेरॉयड्स की चिंता नहीं है क्योंकि उनकी लोकेशन पता है। छोटे वाले तो हर समय टकराते रहते हैं।
असली खतरा उन मीडियम साइज के स्पेस रॉक्स का है जो करीब 500 फीट के हैं। ये इतने छोटे होते हैं कि टेलीस्कोप में आसानी से नहीं पकड़ में आते, लेकिन इतने बड़े कि क्षेत्रीय स्तर पर भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें 'सिटी किलर' कहा जाता है।
25,000 एस्टेरॉयड्स में सिर्फ 40% पता
फास्ट ने बताया कि पृथ्वी के आसपास करीब 25,000 इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट्स गुजरते हैं, जिनमें सिर्फ 40 प्रतिशत की ही जानकारी है।
इनका साइज इतना ट्रिकी है कि सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप से भी मुश्किल से पता चलता है। ये सूरज की परिक्रमा में पृथ्वी के साथ घूमते हैं और सूरज की रोशनी को ठीक से रिफ्लेक्ट नहीं करते।
नया टेलीस्कोप बनेगा गेम चेंजर
इस समस्या का समाधान निकालने के लिए वैज्ञानिक अगले साल 'नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट सर्वेयर स्पेस टेलीस्कोप' लॉन्च करने जा रहे हैं।
यह थर्मल सिग्नेचर की मदद से उन डार्क एस्टेरॉयड और कॉमेट्स को ढूंढेगा जो अब तक हमारी नजर से छिपे रहे।
फास्ट ने जोर देकर कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि 'एस्टेरॉइड्स हमें ढूंढने से पहले उन्हें ढूंढ लें'और शायद 'एस्टेरॉइड्स हमें ढूंढने से पहले उन्हें पकड़ने' के तरीके विकसित करें।
डिफ्लेक्शन अभी भी चुनौती
समस्या यह है कि पता लगाने के बाद भी इन्हें रोकना आसान नहीं है। 2022 में NASA के DART मिशन ने साबित किया कि एस्टेरॉयड्स को रास्ता बदलना संभव है, लेकिन मिशन लीडर नैन्सी चैबोट ने कहा, 'हमारे पास अभी जाकर किसी को एक्टिवली डिफ्लेक्ट करने का कोई तरीका नहीं होगा।'
उन्होंने अफसोस जताया, 'हम इस खतरे के लिए तैयार हो सकते हैं। हम बहुत अच्छी हालत में हो सकते हैं। हमें ऐसा करने के लिए ये कदम उठाने होंगे।'
YR4 का सनसनीखेज केस
वैज्ञानिकों ने बदनाम 'सिटी किलर' एस्टेरॉयड YR4 के बारे में भी चेतावनी दी है, जो 2024 से रडार पर है। 2032 में इसके चांद से टकराने की 4 प्रतिशत संभावना है। इसे रोकने के लिए कुछ विशेषज्ञ 'आर्मगेडन' फिल्म की तरह न्यूक्लियर विकल्प का सुझाव दे रहे हैं।