देवल संवाददाता, गाजीपुर। दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल-07 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें दिनांक-16.02.2026 भितरी बाजार, सैदपुर गाजीपुर स्थित रामजी राजभर के प्रतिष्ठान मेसर्स-रामजी किराना स्टोर से मस्टर्ड आयल (सलोनी ब्राण्ड) का 01 नमूना। दिनांक 17 फरवरी, 2026, महुआबाग गाजीपुर स्थित संजय गर्ग के प्रतिष्ठान मेसर्स-वेरायटी जनरल स्टोर से Cow Ghee (Gits Brand) का 01 नमूना।,गोलाघाट गाजीपुर स्थित पुरूर्षाेत्तम कुमार केषरी के प्रतिष्ठान मेसर्स-राजेन्द्र एण्ड सन्स से रिफाइण्ड सोयाबीन आयल (फार्चून ब्राण्ड) का 01 नमूना।, कोटिया चट्टी मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित गोपाल कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-गोपाल इण्टरप्राइजेज से Dates Bliss (Tauffa Brand) का 01 नमूना।,कोटिया चट्टी मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित गोपाल कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-गोपाल इण्टरप्राइजेज से Danedar Ghee (Mugdh Brand) का 01 नमूना। नवापुरा मोड युसुफपुर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित ज्वाला चौरसिया के प्रतिष्ठान मेसर्स-मोना स्वीट्स से छेना मिठाई का 01 नमूना। बलुआ टप्पा कठउत, हरिहरपुर गाजीपुर स्थित उमेश चन्द्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से नमकीन (मोटू राम ब्राण्ड) का 01 नमूना। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह/प्रवर्तन की कार्यवाही आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय एवं गुलाबचन्द गुप्त मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।
होली पर्व को देखते हुए बेरायटी जनरल स्टोर सहित दर्जनो फर्मो के खाद्य विभाग ने लिया सैम्पल
फ़रवरी 18, 2026
0
Tags