कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) अयोध्या मण्डल, अयोध्या बी0के0 सिंह के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न प्रकार की मिठाई, खोया, नमकीन एवं सरसों का तेल केे कुल 08 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया। मेसर्स संदीप किराना, सिसवा रोड, रामपुर सकरवारी पर विक्रयार्थ भण्डारित लगभग 88.4 किग्रा0 सरसों का तेल, तथा न्यू शाही नमकीन एण्ड बेकर्स हंसवर बजार के विनिर्माण ईकाई से 665 किग्रा0 विभिन्न ब्राण्डों के नमकीन मे मिलावट का संदेह होने पर नियमानुसार जब्त किया गया जिसका अनुमानित मूल्य रू0-107212/ है।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. मेसर्स संदीप किराना एण्ड स्पेलर, सिसवा रोड, रामपुर सकरवारी से सरसों का तेल।
2. देलही स्वीट हाउस, रामनगर से छेना मिठाई व खोया।
3. सूरज पुत्र अच्छेलाल, जहांगीरगंज से बर्फी।
4. अंकुर तिवारी, जहांगीरगंज से बर्फी।
5. न्यू शाही नमकीन एण्ड बेकर्स हंसवर बजार के विनिर्माण ईकाई से शाही, हंगामा तथा आज ब्राण्ड के नमकीन के तीन नमूने।
उपरोक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्धओ विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मो0 नसीम खान, अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, ओम प्रकाश, संतोष वर्मा एवं चन्द्र प्रकाश यादव सम्मिलित रहेें।