देवल संवाददाता, मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बरलाई विकासखंड परदहा का प्रेरणा ऐप पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक उपस्थित मिले। विद्यालय में कुल 101 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष एमडीएम पंजिका के अनुसार 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनुपस्थिति की पुष्टि करके स्पष्ट आख्या 3 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई।विद्यालय परिसर में दिव्यांग शौचालय सहित कुल 5 शौचालय स्थित है। निरीक्षण के दौरान 2 शौचालय ही खुल पाया गया। रसोई घर का निरीक्षण के दौरान रसोई घर में बर्तन, खाद्यान्न, चावल, गेहूं तथा मसाला इत्यादि सुव्यवस्थित ढंग से नहीं रखा गया था। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापिका वेदावती से ग्रांट पंजिका मांगा गया ग्रांट पंजिका न दिखाने पर नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापिका को विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन, विद्यालय परिसर के अंदर साफ सफाई एवं मध्यान भोजन गुणवत्तायुक्त सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।