देवल संवाददाता, बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने 16 फरवरी 2026 को सहतवार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर किया गया।
निरीक्षण के दौरान, शुक्ला ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र और शस्त्रों के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि गश्त और यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम मोहल्ले के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की भी जांच की।
उन्होंने साइबर संबंधी सभी तथ्यों की जानकारी ली और कार्यालय के रजिस्टरों का वार्षिक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में पूछताछ करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सहतवार अनिल कुमार सिंह और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।