देवल संवादाता,वाराणसी। वाराणसी जिले में दो दिनों के अंदर दूसरी बार जिला जज के ई-मेल पर धमकी भरा मैसेज आया। इस बार जजों के चेंबर और वकीलों के चेंबर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि कचहरी में आज सुबह से ही चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना पैनिक हुए जांच की गई। सीबीए अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने पूरे मामले की जानकारी ली।
दो दिन में ही दो बार धमकी भरे मेल को लेकर कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच भय का माहौल रहा। वहीं सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने कचहरी की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही नियमित जांच करने की मांग की।