देवल संवाददाता, गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर में स्थित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हाईटेक नर्सरी में सीड्लिंग किये गये विभिन्न किस्म के फसलों/प्रजातियों के बेहन के उत्पादन बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी। हाईटेक नर्सरी में स्थापित मशीनों तथा उसके तकनीकी संचालन के बारे में जानकारी ली गयी। हाईटेक नर्सरी में उत्पादित शाकभाजी फसलों के बेहन/पौधों के विक्रय के लिए कृषकों के मध्य विभिन्न फोरम के माध्यम से वृहद प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। हाईटेक नर्सरी में बन्दरों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गये टनल को कार्यदायी संस्था के माध्यम से मरम्मत कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार, गाजीपुर , डा0 शशांक सिंह वैज्ञानिक, डा0 दीपक कुमार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर, एवं हाईटेक नर्सरी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहें।