कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने एवं महिला सम्बन्धित अपराध की रोकथाम व अपराधियो पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के निर्देशन में, थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल पर्वेक्षण में शुक्रवार को थाना बसखारी मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-34/2026 धारा-105/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित दो आरोपी 01. योगेश यादव पुत्र भगवान दास उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मालीपुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर 02. शुभम विश्वकर्मा पुत्र विजय विश्वकर्मा उम्र करीब 19 वर्ष निवासी बेलवाई थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर को बसखारी बाजार के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*क्या था पूरा मामला*
आरोपी योगेश यादव अपने पिता भगवान दास (पूर्व वार्ड बॉय, सीएचसी जलालपुर) के साथ दवा-इलाज का कार्य करता था। इसी अनुभव के आधार पर उसने सहायक शुभम विश्वकर्मा के साथ मिलकर बिना किसी वैध चिकित्सीय पंजीकरण के नवजीवन हॉस्पिटल, निकट पूर्वी चौराहा, कस्बा बसखारी में मृतका प्रियंका (उम्र 28 वर्ष) का सी-सेक्शन (सिजेरियन) ऑपरेशन किया था ।