कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के आलापुर तहसील में तैनात उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी पत्रकारों का नहीं उठाते हैं फोन।
शासन स्तर से पूरी तरह से निर्देशित है कि उच्च अधिकारी जिम्मेदार पत्रकारों एवं आम जनमानस के फोन को उठाएं और जवाब दें। इसके लिए सभी उच्च अधिकारियों का सीयूजी नंबर एवं व्यक्तिगत नंबर को विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। इसका पालन ज्यादातर अधिकारी अक्षर सा पालन करते हैं लेकिन आलापुर तहसील में तैनात उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी के लिए यह आदेश सिर्फ दिखावा ही है। वह पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते हैं। जिस तरह से वह पत्रकारों का फोन नहीं उठाते हैं। उससे यह तो साफ साबित होता है कि वह आम जनमानस का फोन कितना उठाकर उनके समस्याओं का किस कदर निस्तारण करते होंगे यह तो देखने मात्र से ही पता चलता है। उनका यह रवैया आम जनमानस के लिए अच्छा नहीं है। उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।