देवल संवाददाता, मऊ। वाणिज्य कर जीएसटी विभाग व व्यापारियों के मध्य मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन महज कुछ ओवरों का खेल नहीं बल्कि सद्भाव के संचार का आयोजन है। ऐसे आयोजनों से एक दूसरे के प्रति परस्पर सद्भाव का आयोजन होता है व्यापारी व व्यापार कर विभाग एक दूसरे के पूरक हैं। साथ में ऐसी प्रतियोगिताओं व आयोजन से एक जुड़ाव बना रहता है। उपरोक्त बातें उपयुक्त जीएसटी बृजेश कुमार दीपांकर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा। गुरुवार को राज्य कर/वाणिज्य कर के स्थापना दिवस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जीएसटी विभाग व व्यापारियों के मध्य एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य कर विभाग ने आखिरी ओवर में एक विकेट से रोमांचकारी विजय प्राप्त किया।गुरुवार को तत्कालीन वाणिज्यकर (सेल्टेक्स) अब राज्य कर (जीएसटी विभाग) के नाम से स्थापित विभाग का 78वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। इस अवसर पर व्यापार मंडल एकादश व जीएसटी राज्य कर एकादश के मध्य एक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीएसटी एकादश कैप्टन बृजेश कुमार दीपांकर व व्यापारी एकादश कप्तान राकेश कुमार तिवारी के मध्य हुए टॉस में व्यापार मंडल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में व्यापारियों ने 137 रन बनाकर जीएसटी को 138 रन का लक्ष्य दिया। व्यापारियों के तरफ से रोहित पटेल ने एक छक्का व दो चौके की मदद से 23 रन व राहुल सिंह ने ताबड़तोड़ 7 छक्का वह दो चौके की मदद से 15 गेंद में ही 51 रन बना डाले। जवाब में उतरी जीएसटी एकादश की टीम के तरफ से अखिलेश ने महज 13 गेंद पर ही छह छक्का और दो चौक्का के मदद से 45 रन बना डाले। जबकि नीरज ने 25 व अमित राय दनादन 17 रन बनाए। अपने रोमांचकारी मैच में 14 ओवर तीन गेंद के बाद महज तीन गेंद रहते हुए आखिरी विकेट में जीएसटी राज्य की तरफ से अखिलेश ने छक्का मार कर अपनी टीम को विजय दिलाई। गेंदबाजी में रोहित पटेल ने तीन ओवर में महज 5 रन खर्च कर जीएसटी के चार महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट कर दिया। मैन ऑफ द मैच रोहित पटेल बेस्ट बल्लेबाज अखिलेश व राहुल सिंह व वेस्ट फील्डर का खिताब प्रशान्त जी को दिया गया।इस अवसर पर जीएसटी एकादश कैप्टन बृजेश कुमार दीपांकर, उपकप्तान अवनीश चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर ऋषि रस्तोगी, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, महासचिव श्रीराम जायसवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी सिंह,ड्रग एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शिवजी राय,दिनेश जी,आदर्श अग्रवाल, अविनाश,शिवकुमार,विनोद गुप्ता , राजीव सिंह,तेज प्रताप तिवारी,शुभम,प्रशांत,सर्वेश, सनोज,नीरज,शकील,शैलेंद्र,राजू गुप्ता "मुरली" सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मैच रेफरी के रूप में वेदांत क्रिकेट अकादमी निदेशक सुंदरम दुबे व अंपायर के रूप में राघवेंद्र प्रताप व यश रघुवंशी रहे। कॉमेंटेटर के रूप में श्रीराम जायसवाल रहे व खिलाड़ियों का परिचय ड्रग एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शिवाजी राय ने प्राप्त किया।