भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 में हार के बाद पाकिस्तानी फैंस, पूर्व क्रिकेट और उनकी मीडिया खासी नाराज है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सभी का गुस्सा फूट रहा है। कुछ लोगों ने तो अपने टीवी ही तोड़ दिए। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपनी टीम का मजाक बनाया है। उन्होंने एक्स पर पाकिस्तान के मजे ले लिए।
HD में सच्चाई देखी
मुकाबला शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले, एक पाकिस्तानी X अकाउंट ने गर्व से घोषणा की कि मैच का सार्वजनिक प्रसारण दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के डेरा गाजी खान की सभी तहसीलों में किया जा रहा है। कनेरिया की प्रतिक्रिया तीखी थी, उन्होंने कहा कि इस प्रसारण से केवल फैंस को "हाई डेफिनिशन (HD) में वास्तविकता देखने" का मौका मिला। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सच कहें तो बहिष्कार करना शायद कम शर्मनाक होता।'
विवादों में रहा मैच
टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मैच लगातार विवादों में रहा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सुरक्षा चिताओं के कारण बांग्लादेश ने भारत की यात्रा करने से मना कर दिया। ऐसे में आईसीसी ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में जगह दी। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश को सपोर्ट किया और एलान किया कि उनकी टीम विश्व कप तो खेलेगी पर भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी।
61 रन से जीता मैच
आईसीसी अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा के बाद पाकिस्तान ने अपना रुख बदल लिया और अपनी भारत से मैच खेलने के लिए हामी भर दी। हालांकि, भारतीय टीम ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रन से मात दी। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की हार के बाद तो सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई। यूजर्स का कहना है कि बाप-बाप होता है।