देवल संवाददाता, मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एम आर अभियान के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान डीएमसी मोहम्मद सलीम ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों मदरसों में अध्यनरत कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी बच्चों को एम आर वैक्सीन से अच्छादित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि इस टीका से बच्चों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है,इस टीका को लगाते समय बच्चों को ज्यादा दर्द भी नहीं होता है। उन्होंने बताया कि एम आर वैक्सीन के न लगने से भविष्य जन्म लेने वाले बच्चे अपंगता या अपाहिज के शिकार हो सकते हैं।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन एएनएम द्वारा 100 बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है।जिलाधिकारी ने इस अभियान में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग,बेसिक शिक्षा विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि टीकाकरण टीम को टीकाकरण हेतु पूर्ण सहयोग करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों को कड़े निर्देश दिए कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन हेतु माइक्रो प्लान के अनुसार टीकाकरण का कार्य सुनिश्चित करें।बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय,डीएमसी बलवंत सिंह, कामाख्या मौर्य सहित समस्त डीपीएम एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
एम.आर वैक्सीन न लगने से भविष्य में बच्चे हो सकते हैं अपंगता या अपाहिज के शिकार
फ़रवरी 04, 2026
0
Tags