कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।उत्तर प्रदेश की दमनकारी सरकार ने जनकल्याणकारी योजना मनरेगा को बहाल करने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जनो पर लाठीचार्ज करवाना दुर्भाग्यपूर्ण है उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू" ने कही।
उन्होंने कहा सरकार दमनात्मक रवैया अपनाकर जनता और विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, जिला उपाध्यक्ष उदयभान मिश्र "राजबहादुर", महासचिव ज्ञानेंद्र पाठक "नन्हे", दीपक मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष रामनगर राजीव गुप्ता, अशोक सत्यार्थी, विकलांग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष अनुराग तिवारी, देवमणि पाठक, जैसराज गौतम ने कहा लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है परन्तु 17 फरवरी को मनरेगा और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी का लोकतांत्रिक से विधानसभा का घेराव कर रहे कांग्रेसजनों पर लाठीचार्ज सरकार के दमनकारी रवैये का परिचायक है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रभान राजभर, रविकांत गौड, राकेश कुमार, फकरूददीन, मु सलीम समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।