देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय सहित जनपद के सभी नगर निकायों में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस सम्भव में नगरवासियों की समस्याएं सुनी गई। अध्यक्षा रूबी प्रसाद ने नगर पालिका कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में प्राप्त 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबर में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1 शिकायती पत्रों में से मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। रूबी प्रसाद अध्यक्ष ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। वहीं, नपा अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र सरकारी जमीनों पर लेखपालों की मिलीभगत से अवैध कब्जा कराया जा रहा है। जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को इस संदर्भ में शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र के सभी सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए सार्वजनिक हित में नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे। मौके पर जेई राजकुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, अमित दुबे, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहें।
