देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रेणुकूट के हिंडाल्को क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित मैत्रीपूर्ण किकेट मैच में हिंडाल्को एकादश की टीम ने मीडिया एकादश टीम को हराकर जीत हासिल किया। मीडिया एकादश की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 74 रनों का स्कोर खड़ा किया था। हिंडाल्को एकादश की टीम ने महज नौ ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को पछाड़ते हुए जीत हासिल कर लिया।
क्रिकेट ग्राउंड रेणुकूट में मीडिया एकादश और हिंडाल्को एकादश की टीम के बीच होने वाले फ्रेंडली क्रिकेट मैच में जिले के पत्रकार शामिल हुए। यह मैच हिंडाल्को के अधिकारियों एवं पत्रकारों के रिश्ते को मजबूत करने और साथ में खेल के मजेदार पल बिताने के लिए हुआ। अंत में पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय को गुलदस्ता व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मौके पर यशवंत सिंह, सजल सहाय, प्रशांत श्रीवास्तव, पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट सोनभद्र, पूर्वाचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, मान्यता प्राप्त पत्रकार शैख जलालुदीन, अखिलेश मिश्रा, प्रभात, नईम गाजीपुर, राहुल श्रीवास्तव, सतीश भाटिया, मुकेश श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, अंशुमान पांडेय आदि मौजूद रहे।
