कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज नगर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर खास स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आक्रोशित नगरवासियों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों पर प्रतिदिन विलंब से विद्यालय खोलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में समय से पठन-पाठन शुरू नहीं हो पा रहा था। आरोप है कि विद्यालय का ताला निर्धारित समय प्रातः 9:00 बजे के बजाय प्रायः 9:30 बजे खोला जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर कई दिनों से असंतोष व्याप्त था।
मंगलवार को आक्रोशित अभिभावक एवं नगरवासी सुबह विद्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक ने विलंब के संबंध में कोई स्पष्ट कारण बताने में असमर्थता जताई। वहीं उपस्थित बच्चों ने भी बताया कि विद्यालय नियमित समय से देर से खुलता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इस विषय में अंबेडकर नगर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि जानकारी किया गया था प्रधानाध्यापक के एस आई आर में ड्यूटी लगने की वजह से विलंब से स्कूल पहुंचे थे, जानकारी मिली है।