देवल संवाददाता, गाजीपुर। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन आज दिनांक 22.02.2026 को जनपद न्यायालय परिसर, गाजीपुर में किया गया है। शिविर का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा यह कहा गया कि जनपद के समस्त नागरिकों की सुविधा हेतु सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी गाजीपुर श्री अविनाश कुमार द्वारा यह बताया गया कि शासन की समस्त योजनाओं के विषय में आमजन को जागरुक करने में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।शिविर के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह, अपर जिला जज कक्ष संख्या-01 द्वारा यह कहा गया कि शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टाल लगाये गये थे। शिविर बहुआयामी था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श, सभी प्रकार की पेंशन, बिजली एवं पानी के बिल, सभी प्रकार की बीमा योजनायें, राशनकार्ड, आधार कार्ड या कोई भी अन्य योजना, जिसकी आवश्यकता आमजन को दैनिक जीवन में होती है, उन सभी का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर अर्चना द्वारा यह बताया गया कि शिविर के माध्यम से सभी प्रकार के कैम्प में कुल 21971 व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हुआ। उनके द्वारा बताया गया कि शिविर में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुषमान कार्ड आदि भी वितरित किये गये। शिविर में मौके पर ही आवेदन किये जाने की सुविधा भी प्रदान की गयी। इस शिविर में पुलिस विभाग द्वारा भी पंडाल लगाया गया, जिसमें हेल्पलाईन एवं साइबर अपराध से सम्बंधित विशेष जानकारी प्रदान की गयी। बैंकों द्वारा वैयक्तिक ऋण एवं अन्य प्रकार के ऋण हेतु आवेदन कर पाने की सुविधा प्रदान की गयी। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं बैसाखी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पी.ओ.(एम.ए.सी.टी.) संजय हरिशुक्ला, सिविल बार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह, न्यायिक अधिकारीगण श्री अली रजा, अलख कुमार, रामअवतार प्रसाद, विजय कुमार, नूतन द्विवेदी, अमित कुमार, अनन्त कुमार, संदेश कुमार पासवान, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी (नगर) शेखर सेंगर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, वादकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन, बोले जनपद न्यायाधीश- एक ही मंच से मिलेगा सरकारी योजनाओ का लाभ
फ़रवरी 22, 2026
0
Tags