कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अंबेडकर नगर में अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम ने चोरी से संबंधित मुकदमे में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार उ0नि0 नेहा सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चार अभियुक्त अकबरपुर-बसखारी रोड बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुबारक अली, फत्तन, रौनक और युनुष निवासी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए, जिनमें हार, झुमके, माथ टीका, नथ, अंगूठियां, पायल एवं बिछिया शामिल हैं।