देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22.02.2026 को उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर *बरूईन नहर फाटक* के पास से अभियुक्त *विनय कुमार सिंह पुत्र गोपाल सिंह* निवासी ग्राम गोराडीह पो0 ठाकुरा थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 90 पाऊच देशी शराब ब्ल्यू लाईम बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 46/2026 धारा 60 आबकारी अधि0* का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1.विनय कुमार सिंह S/O गोपाल सिंह निवासी ग्राम गोराडीह पो0 ठाकुरा थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र 33 वर्ष ।
*बरामदगी*
90 पाऊच देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रत्येक पाऊच 200ML कुल-19 लीटर )
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 श्री अश्वनी प्रताप सिंह मय टीम थाना जमानिया जनपद गाजीपुर ।