देवल संवाददाता, लखनऊ।राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकार वार्ता में सरकार को घेरा। उन्होंने एसआईआर के तहत भरवाए जा रहे फार्म-7 पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। मांग की है कि चुनाव आयोग फार्म-7 भरवाना बंद कर दे।
सपा मुखिया ने कहा कि आज हमारे साथ नंदलाल हैं। ये वही नंदलाल हैं, जिनके भारतीय जनता पार्टी ने फॉर्म-7 पर दस्तखत कराए थे। एक लाख रुपये हम लोग इनकी बहादुरी के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए दे रहे हैं। ये अपने घर पर मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। हम समाजवादी लोग इनके मंदिर को बनाने में भी सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हर काली करतूत, हर बेईमानी पकड़ी जा रही है। आप सिस्टम को खत्म कर रहे हैं। इसका मतलब आप लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।