देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज विकास खंड के इंदारा मेला परिसर में आयोजित अब्दुल करीम मेमोरियल आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को खेलते हुए कानपुर मथुरा व धानापुर चंदौली के बीच खेला गया। जिसमे कानपुर मथुरा टीम ने चंदौली धानापुर को हराकर 3:0 से मैच जीत लिया। आज का मैच नेपाल व आसाम के बीच खेला जाएगा।मेला परिसर में चल रहे अब्दुल मेमोरियल आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के रविवार को पहले मैच कानपुर मथुरा और चंदौली धानापुर के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचकारी रहा। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे कानपुर मथुरा की टीम ने तीन गोल से चंदौली धानापुर टीम ने शून्य गोल किया। इस दौरान कानपुर मथुरा टीम ने 3:0 से मैच जीत लिया। कानपुर मथुरा के खिलाड़ी देवा ने दो गोल व खिलाड़ी प्रथम एक गोल मारकर रिकार्ड बनाया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय प्रतिनिधी सुरेन्द्र यादव सपा नेता ने किया। उन्हाेंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अबुज्जर अहमद,रहमत तुल्ला,संतोष विहार ने रेफरी किया। कमेंट्री नसीम सिद्धकी व गुड्डू शर्मा ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से प्रधान जुबैर अहमद,सरफुद्दीन,धीरेंद्र सिंह,विजय बहादुर सिंह, मुन्ना,राजेंद्र सिंह,सुनील सिंह राणा आदि मौजूद रहे।