आमिर, देवल ब्यूरो ,चंदवक, जौनपुर। जरूरतमंद लोगों की उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समय पर सहयोग करना पुनीत कार्य होता है। असहाय, अशक्त व वृद्ध महिलाओं की सेवा करना पूजा समान होता है। पूजा से जो पुण्य प्राप्त होता है वहीं पुण्य इनकी मदद करने से मिलता है।उक्त बातें क्षेत्र के बरौटी गांव में राधिका चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह में 100 जरूरतमंद विधवाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करने के पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश सिंह राजपूत ने कहीं।
श्री सिंह ने समाज के सक्षम व जागरूक लोगों का आह्वान किया कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए।संस्था द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की तारीफ की।इससे पूर्व ट्रस्ट के चेयरमैन श्रवण कन्नौजिया ने बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान छोटेलाल चौबे व संचालन विनय सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह, आकाश यादव,विजय निषाद,राज सिंह, कैलाश कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।