देवल संवाददाता,बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम सशस्त्र सेनाओं के वेटरन्स और वीर नारियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वीर नारियों, पदक विजेताओं और पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वीर नारियों और वेटरन्स की नि:स्वार्थ सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है और प्रशासन उनकी हर संभव सहायता तथा समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
सम्मानित होने वाली वीर नारियों में शहीद सिपाही संगम राम की पत्नी बतखी देवी, नायब सूबेदार बच्चा सिंह की पत्नी लालझरी देवी, सिपाही राम लाल राम की पत्नी चंदावती देवी, जीएनआर रमाशंकर यादव की पत्नी आशा देवी, हवलदार मुन्नी लाल की पत्नी उर्मिला देवी, नायक हरिन्द्र यादव की पत्नी गायत्री यादव, नायक राजेश कुमार यादव की पत्नी उर्मिला देवी, सिपाही चौधरी प्रसाद की पत्नी तुलसी देवी, सिपाही मकसूदन की पत्नी सरली देवी, सिपाही अब्दुल मजीद की पत्नी जहीदा खातून, सिपाही गौरीशंकर सिंह की पत्नी फूलवसिया देवी, सिपाही गजाधर सिंह की पत्नी बनवासो देवी, सिपाही देवतानंद की पत्नी कमला देवी, सिपाही शिवपूजन की पत्नी मुनेश्वरी देवी और नायक वीरेन्द्र सिंह की पत्नी आशा देवी शामिल थीं। जीएनआर अवनीश यादव के पिता शिवजी यादव को भी सम्मानित किया गया।
पूर्व सैनिकों में जेपी पांडेय, ध्रुव नारायण सिंह, श्याम नारायण यादव, रमेश कुमार सिंह, राधा कृष्ण यादव, प्रेमशंकर सिंह यादव, अमित कुमार सिंह, सुनील सिंह, राजेश मिश्र, कृपा शंकर यादव, अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह, वीना देवी और भोला प्रसाद को भी सम्मानित किया गया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर नरेन्द्र कुमार सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को याद किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सैनिकों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ सहायक सुनीता सुमन, कनिष्ठ सहायक शिवशंकर सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।