आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर जिले से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। निगम की ओर से यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए हर 10 मिनट पर बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परिवहन निगम द्वारा जिले के अलग–अलग क्षेत्रों से कुल 200 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन तीन चरणों में किया जाएगा, जिससे यात्रियों का दबाव नियंत्रित किया जा सके और सुगम व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।
निगम अधिकारियों के अनुसार, विशेष बस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को समय पर प्रयागराज पहुंचाना और भीड़भाड़ के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित बस स्टैंड से ही बसों का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।