देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र मगुंराही का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा उत्पादित उन्नतिशील प्रजाति के बीजों का निरीक्षण किया। बाद उन्होंने बीज शोधन के संबंध में किए जा रहे प्रयोग के संबंध में कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त किए।
डीएम ने कृषि विज्ञान केन्द्र में मछली प्रदर्शन इकाई, वर्ष भर उपलब्ध रहने वाले चारा इकाई के साथ ही प्रशिक्षणार्थी कृषक द्वारा तैयार किए गए ढिंगरी व बटन मशरूम के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र से उत्पादित बीज तथा फार्म हाउस में बोवाई के लिए रखे गये उन्नतिशील प्रजाति के बीजों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र पर बाउण्ड्रीवाल, सड़क, गेट व प्रशिक्षण हाल के निर्माण कराए जाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें, जिससे जनपद के कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र पर उच्च स्तरीय सुविधा प्राप्त हो सकें। कृषि विज्ञान के वैज्ञानिकों द्वारा नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकीय विश्व विद्यालय द्वारा चलायी जा रही विभिन्न परियोजनाएं प्राकृतिक खेती, फर्मेन्टेड अर्गेनिक, मैनुवल के बारे में अवगत कराया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा रश्मि सिंह ने बताया कि नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकीय विश्व विद्यालय द्वारा सोनभद्र के आदिवासी जनजातीय समाज के कृषकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा अजय मिश्रा, एलडीएम साल्वे वागे, भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा रश्मि सिंह, डा संजीव राय, डा अवनीश राय, डा संजीव राय आदि मौजूद रहे।
.jpeg)