कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकरनगर जिले में तैनात प्रतापगढ़ निवासी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार तिवारी का शनिवार देर रात कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। एक साल से इलाज करा रहे संदीप ने हिम्मत नहीं हारी, लेकिन जिंदगी की जंग हार गए।2011 बैच के इस कर्तव्यनिष्ठ अफसर ने अनुशासन, ईमानदारी और सरल स्वभाव से सबका दिल जीता। सीओ आलापुर, जलालपुर और एसपी कार्यालय में अपनी सेवाएं दीं।निधन की खबर से पुलिस महकमा सदमे में है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को दुख सहने की शक्ति की प्रार्थना की।