देवल संवाददाता, आजमगढ़ । जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जिला योजना एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों को इस अभियान में जनता की सहायता हेतु लगाया है।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल प्रवासी गांव–मोहल्लों में जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए तथा सबक (Form) भरवाने में पूरी मदद की जाए। उन्होंने 10 दिसंबर तक अभियान पूर्ण करने का लक्ष्य देते हुए जिम्मेदारियों को तेजी से निभाने पर जोर दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के साथ सुनील गुप्ता, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, रामदर्शन यादव, सतेन्द्र राय, शिवना सिंह, नन्हकूराम सरोज, हरिवंश मिश्रा, अजय सिंह, पवन सिंह मुन्ना, नागेन्द्र पटेल, आनंद सिंह, पूनम सिंह, अभिषेक सिंह, पारस यादव, दिवाकर सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, विभा बर्नवाल, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, शोभित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
