आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार गौतम द्वारा की गई।
पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि चन्दन शहीद मार्ग के पास ग्राम सरोखनपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और ग्राम सरोखनपुर से आरोपी आनन्द निगम पुत्र रंजय निगम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 2.200 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एवं सिंथेटिक तागा बरामद किया। आरोपी को दिनांक 18 दिसंबर 2025 को शाम 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना बदलापुर पर मु0अ0सं0 510/25 के तहत धारा 223(B), 293/125 BNS एवं 5/5 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: आनन्द निगम
पिता का नाम: रंजय निगम
निवासी: सरोखनपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है, इसके विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।