देवल संवाददाता, आजमगढ़। जन शिकायत निवारण के सबसे बड़े सरकारी पोर्टल IGRएस (Integrated Grievance Redressal System) पर आजमगढ़ पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान हासिल किया है। सबसे खास बात यह है कि जनपद के सभी 25 थाने भी व्यक्तिगत रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर नंबर-1 रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन और लगातार मॉनिटरिंग के चलते नवंबर 2025 माह में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। फरियादियों से लिया गया फीडबैक भी पूर्णतः संतुष्टि वाला रहा, जिसके आधार पर शासन ने यह रैंकिंग जारी की है। उच्चाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर आजमगढ़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।जनपद के महानगर थाना, देहात कोतवाली, रानी की सराय, कंधरापुर, गंभीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर, जहानागंज सहित सभी 25 थानों ने प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि एक ही जनपद के सभी थाने एक साथ टॉप पर रहे। इस उपलब्धि से आमजन में आजमगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस कप्तान ने सभी थानाध्यक्षों, चौकी इंचार्जों व कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की सेवा और शिकायतों का त्वरित निस्तारण ही हमारी प्राथमिकता है। यह सफलता पूरे जनपद पुलिस परिवार की मेहनत का परिणाम है।
आईजीआरएस पोर्टल पर आजमगढ़ पुलिस ने मारी बाज़ी, यूपी में हासिल किया पहला स्थान
दिसंबर 09, 2025
0
Tags
