देवल संवाददाता, गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार गाजीपुर के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/ रमेश चन्द्र पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में जनपद में भुना हुआ चना व अन्य समान खाद्य पदार्थ के विनिर्माण इकाईयों, संगठित क्षेत्र (मण्डी/बाजार) ई-कामर्स प्लेटफार्म, प्रसंस्करण इकाई, भण्डारण इकाई, वितरक, ट्रांसपोर्टेशन आदि पर Auramine सिन्थेटिक कलर का उपयोग खाद्य पदार्थों में किये जाने की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-01 नमूना संग्रहित किया गया एवं 1079 किलोग्राम भुना चना अनुमानित मूल्य रू0-87399/- सीज कार्यवाही की गयी। जिसमें दिनांक 15.12.2025 को युसुफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित राकेष कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-त्रिलोकी एण्ड सन्स से भुना चना का 01 नमूना संग्रह किया गया एवं 1079 किलोग्राम भुना चना अनुमानित मूल्य रू0-87399/- सीज कार्यवाही की गयीं। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, गुरूग्राम हरियाणा प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, बिपिन कुमार गिरि एवं नबीउल्लाह खाद्य सहायक की टीम द्वारा की गयी।
त्रिलोकी एण्ड संस मुहम्मदाबाद का लगभग 88 हजार का भूना हुआ चने को खाद्य विभाग ने किया सीज
दिसंबर 15, 2025
0
Tags