कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालय में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत प्रमुख रूप से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर सावित्री देवी फूल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर राजकीय बालिका हाई स्कूल बसिया राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा राजकीय हाई स्कूल डिहवा मोहिउद्दीनपुर राजकीय हाई स्कूल लखनपुर राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज जनता इंटर कॉलेज बेला परसा जनता इंटर कॉलेज उतारेतु रामनाथ परमात्मा प्रसाद उत्तर माध्यमिक विद्यालय पताना आदि विभिन्न माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत अंताक्षरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में अंताक्षरी के दौरान जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया जैसे की 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 101 अग्निशमन सेवा 102 गर्भवती महिला एंबुलेंस सेवा 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में विस्तार से बताया गया छात्राओं ने अंताक्षरी के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा की।