देवल संवाददाता, आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत चुनाव को लेकर उत्पन्न विवाद में आमने–सामने आए दो पक्षों के कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोहना में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे को नीचा दिखाने के उद्देश्य से विवाद में उलझ गए। दोनों पक्षों द्वारा लाठी–डंडा व रम्मा लेकर एक-दूसरे को ललकारते हुए हाथापाई, मारपीट शुरू कर दी गई तथा जान से मारने की धमकियां दी गईं। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा तत्काल बीच–बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका को दृष्टिगत रखते हुए थाना जहानागंज पुलिस द्वारा धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कुल 14 व्यक्तियों को कारण गिरफ्तारी में लेकर माननीय एसडीएम सदर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रथम पक्ष से
1. राजदीप सरोज पुत्र फिरतू सरोज (25 वर्ष)
2. बल्लू सरोज पुत्र टिल्ठू सरोज (26 वर्ष)
3. नेहाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (29 वर्ष)
4. प्रद्युम्न कुमार पुत्र संजय राम (24 वर्ष)
5. माया देवी पत्नी दीपक सरोज (35 वर्ष)
6. पूजा सरोज पुत्र मोहन सरोज (23 वर्ष)
निवासीगण ग्राम बोहना, थाना जहानागंज
7. अंकित शर्मा पुत्र संतोष शर्मा (25 वर्ष), निवासी सेमरौल, थाना जहानागंज हैं।
द्वितीय पक्ष से
1. राकेश सरोज पुत्र स्व0 किशोरी सरोज (42 वर्ष)
2. बहादुर सरोज पुत्र स्व0 बल्ली सरोज (45 वर्ष)
3. राजकुमार पुत्र स्व0 धमड़ी (48 वर्ष)
4. बाला देवी पत्नी राकेश सरोज (40 वर्ष)
5. संतोष उर्फ गोलू सरोज पुत्र राजकुमार (20 वर्ष)
6. घुरवीन सरोज पुत्र स्व0 लक्षन (54 वर्ष)
7. साधू सरोज पुत्र स्व0 लक्षन (50 वर्ष)
निवासीगण ग्राम बोहना, थाना जहानागंज हैं।