देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कलेक्ट्रेट के सामने पहाड़ी पर बने शकुन्त पार्क को बेहतर रखरखाव के लिए नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज को जिलाधिकारी ने सुपुर्द कर दिया। बतादें कि इस पार्क का बीते माह जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया था। पार्क का निर्माण कार्य पूरा होने पर गत गुरुवार को पीओ डूडा द्वारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद को सौंपा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शकुन्त पार्क से दिखायी देने वाले विभिन्न स्थलों के नाम के बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पार्क में आने वाले लोगों को पार्क से दिखायी देने वाले विहगंम दृश्य की जानकारी भी उपलब्ध होगी। अध्यक्ष इस पार्क की देख-रेख की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी। इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, पीओ डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्याक्ष पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpg)