जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने हेतु सुझाव मांगें जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके सुझाव को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जाएगा। 12 सेक्टर में सुझाव मांगें जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव अवश्य दें। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों को अंगवस्त्रम प्रदान किया तथा प्रसाद भी वितरित किया। उन्होंने ड्यूटी में लगाए गए समस्त अधिकारीगण, पुलिस विभाग, अन्य कर्मचारीगण और जनपदवासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
