देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण पर पुष्प अर्पित किया। बाद मौजूद अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे परिसर की साफ सफाई किया। इसी तरह स्कूलों में भी राष्ट्रपिता की धूमधाम से जयंती निकाली गई। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कलेक्ट्रेट परिसर हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की राम धून रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम गाया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उपस्थित जन मानस को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत देश ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए कठिन संघर्ष करते हुए अंग्रेजों के शासन से मुक्ति दिलाते हुए देश को आजादी दिलायी। कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्षों को जीवन में आत्मसात करने के लिए जिन व्यक्तियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसका वह संम्यक निर्वाहन करें और समाज के अन्तिम पायदान पर रहने पर वाले व्यक्ति को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास करें। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने समाज में समानता लाने के लिए राजनैतिक, आर्थिक सामाजिक लाने के लिए भी आन्दोलन चलाया, जिससे कि लोगो को समानता का व्यवहार प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को अपने जीवन में विशेष महत्व दिया। आज के दिन सभी अधिकारी व कर्मचारी को इस बात का संकल्प लेने का प्रयास करना चाहिए कि वह सप्ताह में एक दिन अपने कार्य स्थल पर साफ-सफाई अवश्य करें। गांधी जी के विचार एवं उनके आदर्श वर्तमान समय में पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गांधी जी के विचारों और शिक्षा ने केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा ही नहीं दी बल्कि पूरी दुनिया में सामाजिक न्याय, अहिंसा और शांति का संदेश पहुंचाया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (विघ्रा) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के विचारों को विस्तार पूर्वक से बताया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनपद के चिन्हित 10 क्षय रोगियों को पोषाहार पोटली का वितरण किये, जिसमें रामदयाल, रामराज, सुजीत, संतकुमार, श्याम कुमार, शंकर, कैलाश को पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन न्याय सहायक सुरेश पाठक ने किया।
.jpg)