देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के आरटीएस क्लब के पास सूबे की सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाईयों ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने की बात कहीं।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। दलितों पर अत्याचार की घटनाओं में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे तरह-तरह के अभियान के बावजूद उत्तर प्रदेश में महिला अपराध से संबंधित 66 हजार तीन सौ 81 मामला दर्ज हैं। कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटना हो रही हैं। सोनभद्र में आए दिन छोटी-छोटी घटना हो रही हैं। चोरी की घटनाओं में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। सुरेश अग्रहरी ने कहा कि इस सरकार में सिर्फ किसानों पर लाठियां भांजी जा रही है। इस मौके पर छोटेलाल भारती, बचाउ बीयार, राजकुमार चौहान, जुनैद अंसारी, भोले गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, विवेक सिंह, सुराली पनिका, रमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
.jpg)