जहानागंज, आजमगढ़। दिनांक 15.04.2025 को आवेदिका थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के इण्डियन बैंक खाते से श्रम विभाग के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से ₹32,001/- की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। घटना की जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका नंबर 33104250045096 पंजीकृत हुआ। तत्पश्चात *NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्रॉड की पूरी धनराशि ₹32,001/- संबंधित धोखाधड़ी खाते में होल्ड करवा* दी गई।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के निर्देशन में साइबर टीम जहानागंज* द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय से धन वापसी हेतु कोर्ट आदेश जारी कराया गया। संबंधित बैंक प्रबंधक/नोडल अधिकारी से लेकर समन्वय स्थापित कर *आवेदिका के खाते में संपूर्ण ₹32,001/- रुपये* सफलतापूर्वक वापस कराए गए। आवेदिका ने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
