देवल संवाददाता, आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विस्टारा गांव में 19 जुलाई को कोचिंग संचालक की मृत्यु कोचिंग में ही संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी।जिस बात की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे।और कोचिंग संचालक के शव को ले जाने नहीं दे रहे थे।घर ले जाने की जिद कर रहे थे।पुलिस ने कानूनी दाव पेच के अंतर्गत लगभग 80 लोगों पर अज्ञात और बीस लोगों पर नाम जद मुकदमा दर्ज किया था।रविवार को महिला व कप्तानगंज थाने की पुलिस द्वारा लोगों से आधार कार्ड मांगा गया।आधार कार्ड ना देने पर गांव में लोगों के घर में घुसकर कर जहां तोड़ फोड़ की गई। जिससे ग्रामीण नाराजगी जताई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब पुलिस ही रक्षक होकर भक्षक बन जायेगी तो आम आदमी की रक्षा कौन करेगा। वही ग्रामीणों में शकुंतला, सुषमा, सुनीता, शशिकला, मंजू, दुर्गावती ,बगेदू, मनोज आदि ने आरोप लगाया व दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।इस मामले में सीओ बुढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि नोटिस तामिला के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी होता है।सारे आरोप बेबुनियाद है।पुलिस द्वारा कोई तोड़ फोड़ नही किया गया है।
आधार कार्ड को लेने के लिए घुसी ग्रामीणों ने घर में पुलिस किया तोड़फोड़, ग्रामीणों ने लगाया आरोप
सितंबर 01, 2025
0
Tags
