भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी को लेकर बड़ा बयान देने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बिना धोनी का नाम लिए बड़ा आरोप लगाया। पठान ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो अपने आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं और किसी के कमरे में जाकर हुक्का सेट करें।
इरफान पठान ने स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि 2008 में मीडिया में यह सुनने के बाद कि कप्तान उनकी गेंदबाजी से खुश नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने धोनी से अपने प्रदर्शन के बारे में बात की थी। हालांकि, इरफान के पूछने पर धोनी ने कहा कि उनके प्रदर्शन में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।
धोनी पर लगाया बड़ा आरोप
इसके बाद इरफान ने बिना धोनी का नाम लिए कटाक्ष किया। पठान ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं कि वह किसी के रूम में जाकर हुक्का सेट करें। क्रिकेटर का काम होता है मैदान पर प्रदर्शन करना।