देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र के कमरे में शराब की बोतलें टुटी पड़ी मिलने से गांव में मचा हड़कंप। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोपागंज थाना में तहरीर दिया है। कम्पोजिट विद्यालय रईसा के कैम्पस के अंदर ही आंगनबाड़ी केन्द्र के भी दो कमरें बनें है। वही आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिता चौहान पत्नी शिव प्रसाद चौहान 30 बच्चों को पढ़ाती है। गुरुवार की सुबह जब आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिता चौहान विद्यालय पहुंची और कमरें का ताला खोला तो देखा की कमरे के अंदर पिछे से खिड़की से शराब व बीयर की कई बोतलें शीशे की तोड़कर फेकी गई थी। जो पुरे कमरे में शराब की बोतलें फैलीं हुई थी। जिसे देखकर वह अवाक रह गई। इससे पहले भी दो बार इस तरह की घटना हो चुकी है। रिता चौहान ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व डायल 112 नम्बर को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण किया। रिता चौहान ने कोपागंज थाना पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है 112 नम्बर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में छानबीन किया जा रहा है।