देवल संवाददाता, मऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नव चयनित मुख्य सेविकाओं को आज कलेक्ट्रेट सभागार में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामविलास चौहान जी द्वारा जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।आयोग द्वारा कल 2438 नियुक्तियां की गई जिनमें से 13 पद फार्मासिस्ट के थे। इस प्रकार 2425 मुख्य सेविकाओं को पूरे प्रदेश में लखनऊ सहित समस्त जनपदों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्य सेविकाओं एवं फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को के सपनों को मंच प्रदान करने का कार्य सरकार का है जो वर्तमान सरकार पूरी कर रही है। युवा राष्ट्र अभियान का हिस्सा बने, यह भी सरकार की जिम्मेदारी है। परंतु 2017 से पहले उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भेदभाव से ग्रसित था। लोगों का चयन योग्यता के आधार पर न होकर अन्य तरीकों से किया जाता था। उस दौरान उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में गिना जाता था तथा मानसिक रूप से बीमार लोगों ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने में योगदान दिया था।युवाओं के साथ पहचान का संकट था। वर्तमान सरकार द्वारा नव चयनित अभ्यर्थियों में कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो बेहद पिछड़े जिले से हैं जहां पर प्रतियोगिता की तैयारी कोई संभावना नहीं है। वहां से भी लोग इन परीक्षाओं में चयनित हुए हैं जो निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से भर्ती का एक उदाहरण है। वर्तमान सरकार में योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी जाती है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्ष में लगभग 40000 बेटियां पुलिस में भर्ती हुई है इसके अलावा 156000 बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के चयन के दौरान भी बड़ी संख्या में बेटियां चयनित हुई।जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने जनपद की कुल नव चयनित 48 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आपको जो जिम्मेदारी मिली है बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी ईमानदारी से अपने कार्यों को करें एवं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे। वर्तमान सरकार पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से नियुक्तियां कर रही हैं, जो भी योग्य अभ्यर्थी हैं,उनका चयन आसानी से हो जा रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, समस्त सीडीपीओ एवं नव चयनित मुख्य सेविकाएं उपस्थिति रही