शिवांश, देवल, ब्यूरो, गाज़ीपुर।जनपद के कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु बनाई गई कार्ययोजना के तहत "ऑपरेशन अंकुश" चलाया जा रहा है । अपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर जनपद के टॉप 10 अपराधी अमित राय पुत्र रामप्रवेश राय निवासी ग्राम जोगा मुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर एवं अजय यादव पुत्र विजय यादव नि0ग्राम खिजिरपुर थाना करण्डा के ठिकानों पर नियमानुसार पर्याप्त बल के साथ कल देर रात्रि दबिश दी गई। नियमानुसार तलाशी भी ली गई। दोनों के परिजनों को कड़ी हिदायत दी गई कि उक्त अपराधी भविष्य में विधि विरुद्ध कार्यों में लिप्त न रहें।
जनपद के कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु बनाई गई कार्ययोजना के तहत चलाया जा रहा "ऑपरेशन अंकुश"
जुलाई 16, 2025
0
Tags