कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विवेकानन्द शिशु कुञ्ज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, एनटीपीसी टाण्डा में बुधवार को नये प्रधानाचार्य श्री नीरज शुक्ला का विद्यालय परिवार ने गरिमामय स्वागत किया।वंदना सत्र में वर्तमान प्रधानाचार्य श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने श्री शुक्ला का परिचय कराते हुए उनके शैक्षिक अनुभव व कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊँचाइयाँ छुएगा।कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने श्री शुक्ला को पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया। समारोह का समापन विद्यालय प्रार्थना और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विवेकानन्द शिशु कुञ्ज एनटीपीसी टाण्डा में नये प्रधानाचार्य नीरज शुक्ला का स्वागत
जुलाई 16, 2025
0
Tags