शिवांश, देवल, ब्यूरो, गाज़ीपुर।अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.07.2025 को उ0नि0 श्री पुष्पेश चन्द्र दूबे मय हमराहियान द्वारा देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित, व रात्रि गस्त क दौरान करवनिया के डेरा के पास बहद् ग्राम सेवराई थाना गहमर जनपद गाजीपुर से अभियुक्त विकास उर्फ अरविन्द यादव पुत्र गौरीशंकर यादव निवासी ग्राम नसीरपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे एक अदद अवैध तमंचा देशी .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।